
India Power Demand : देश में अधिकतम बिजली मांग बढ़ते तापमान के कारण कूलर और एयर कंडीशनर जैसे शीतलन उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के मद्देनजर बुधवार को इस मौसम में सर्वाधिक स्तर करीब 240 गीगावाट तक पहुंच गई।
बिजली मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 22 अप्रैल को अधिकतम पूरी की गई बिजली मांग (एक दिन में सबसे अधिक आपूर्ति) 239.70 गीगावाट दर्ज की गई जो इस गर्मी की सबसे अधिक है।

