विदेशों में बैठे अपराधियों पर शिकंजा, झारखंड CID ने बनाई विशेष एक्सटेंशन सेल

विदेशों में बैठे गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए झारखंड CID की नई एक्सटेंशन सेल, प्रिंस खान जैसे अपराधियों के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की तैयारी तेज

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : विदेशों में बैठकर झारखंड में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों पर अब कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से झारखंड सीआईडी ने एक विशेष एक्सटेंशन सेल का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य से फरार कई अपराधी जिनमें कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान भी शामिल है वो दुबई, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में रहकर झारखंड में रंगदारी, हत्या और संगठित अपराध की घटनाओं को अंजाम दिला रहे हैं। इन अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नजर रखने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह नई सेल काम करेगी।

यह एक्सटेंशन सेल सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर गठित की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य विदेशों में छिपे अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी, उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाना और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को तेज करना है।

गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड पुलिस कुख्यात अपराधी सुनील सिंह मीणा का अजरबैजान से सफल प्रत्यर्पण करा चुकी है। ऐसे में नई सेल के गठन को राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।