
नयी दिल्ली: भारत ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए उस पोस्ट को ‘‘अज्ञानतापूर्ण’’ और ‘‘अनुचित’’ बताया, जिसमें उन्होंने आव्रजन के संदर्भ में भारत और कुछ अन्य देशों को ‘‘नरक’’कहा था। भारत की प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा अमेरिकी रेडियो शो के मेजबान माइकल सैवेज की उन टिप्पणियों को दोबारा पोस्ट किये जाने के बाद आई, जिनमें भारत के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया।

