जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड में बड़ा खुलासा! 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी से नकदी भी लूटी

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा, दान पेटी से नकदी भी लूटी, जांच में हत्या और लूट दोनों एंगल सामने

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। वारदात के महज 6 घंटे के भीतर रांची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली थी। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और पूरी जांच की मॉनिटरिंग करते रहे। शुरुआती जांच में इस केस को हत्या और लूट दोनों एंगल से देखा जा रहा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

एसएसपी खुद कर रहे जांच की निगरानी

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। जगन्नाथपुर मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के गार्ड की हत्या ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

6 संदिग्ध हिरासत में, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस केस में पहले ही 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। सीसीटीवी में दिखे व्यक्ति का हुलिया इस केस को सुलझाने में अहम साबित हुआ। इसके बाद पुलिस ने असली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या मंदिर को लूटना ही मुख्य मकसद था या फिर हत्या के बाद लूट का एंगल जोड़ा गया। मामले की गहन जांच जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।