बंगाल चुनाव में बवाल के बाद बड़ा एक्शन! 6 सीटों पर दोबारा वोटिंग का आदेश

बंगाल चुनाव में हिंसा और गड़बड़ी के बाद बड़ा फैसला, 6 सीटों पर दोबारा मतदान होगा। चुनाव आयोग सख्त, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बढ़ाई गई निगरानी और सुरक्षा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में हुई गड़बड़ियों के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। आयोग ने चार जिलों की छह विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई थी, जिसमें रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। लेकिन इस दौरान कई जगहों से हिंसा, झड़प और मतदान प्रक्रिया में बाधा की खबरें भी सामने आईं। कुछ इलाकों में पत्थरबाजी हुई, तो कई जगह राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच टकराव देखने को मिला।

इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर ईवीएम को लेकर शिकायतें आईं और मशीनों में गड़बड़ी की बात भी सामने आई। वहीं, कुछ बूथों पर मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप भी लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने जांच कराई और जिन बूथों व इलाकों में गड़बड़ी पाई गई, वहां का मतदान रद्द कर दिया गया।

चुनाव आयोग का कहना है कि जिन जगहों पर दोबारा वोटिंग होगी, वहां कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान में बाधा आई थी या फिर तकनीकी व प्रशासनिक गड़बड़ी सामने आई थी। आयोग पहले ही साफ कर चुका था कि कहीं भी गड़बड़ी या छेड़छाड़ मिलने पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए पहले से ही हजारों संवेदनशील बूथ चिन्हित किए गए थे। साथ ही केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई और वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी भी कड़ी की गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।