


नयी दिल्ली: अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में अर्श औलख से शादी रचायी। मेहरीन पीरजादा ‘एफ2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’, ‘महानुभवुडु’ और ‘राजा द ग्रेट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शादी के दौरान मेहरीन ने बेबी पिंक लहंगा चोली पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ा और ज्वेलरी पहन रखी थी। शादी हिमाचल प्रदेश के चैल के पहाड़ों के बीच संपन्न हुई। मेहरीन ने अपनी शादी की तारीख 26.04.26 को इंस्टाग्राम पर साझा किया। मेहरीन पिछली बार 2023 की वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में नजर आई थीं।





