देर रात गोलियों की गूंज से दहला जमशेदपुर, रेलकर्मी की हत्या

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन चौक इलाके में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से माहौल दहशत भरा हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने रेलवे के पास लांबी गेट के करीब एक रेलकर्मी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी जी.के. गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 11 बजे जी.के. गौतम लांबी गेट की ओर जा रहे थे। तभी अचानक बाइक से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके सिर में लगी, जिससे वे तुरंत जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक जमीन से जुड़े कामों में भी सक्रिय थे और पार्किंग क्षेत्र के समतलीकरण कार्य में उनकी भूमिका बताई जा रही है। हालांकि, हत्या का असली कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सिटी एसपी के अनुसार, आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।