सिमडेगा में किशोरी से दुष्कर्म, चार आरोपी पुलिस की हिरासत में

सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से लौट रही 13 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही 13 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और पुलिस ने चार लोगों को इस घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात जलडेगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए। पुलिस अधिकारी ने लड़की की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। कुमार ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।