
Bokaro Treasury Scam : फर्जी वेतन निकासी मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बोकारो ट्रेजरी से 2.70 करोड़ रुपये की निकासी बिना किसी मोबाइल नंबर के उपयोग के की गई। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, कोषागार पोर्टल से निकासी के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।
जांच में यह भी पाया गया कि कर्मचारियों के मास्टर डेटा में 2890 कर्मचारियों के PAN नंबर बदल दिए गए थे। PAN का उपयोग कर्मचारियों की पहचान और आयकर संबंधी कार्यों के लिए किया जाता है, इसलिए इसमें बदलाव गंभीर अनियमितता माना जा रहा है।
महालेखाकार की जांच रिपोर्ट के अनुसार, मई 2017 से नवंबर 2025 के बीच कुल 51 ट्रांजेक्शन के जरिए 2.70 करोड़ रुपये की निकासी की गई। यह राशि बोकारो एसपी के बैंक खाते (10854154749) से निकाली गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 15.98 करोड़ रुपये से जुड़े 271 ट्रांजेक्शन भी संदिग्ध पाए गए। साथ ही DDO कोड के कॉलम में सही DDO लिखने के बजाय “DDOCODE” ही दर्ज कर दिया गया था, जिससे पूरे मामले में गड़बड़ी की पुष्टि होती है।

