DSPMU के 11 छात्रों को प्लेसमेंट में मिली बड़ी सफलता, 21 हजार तक मिलेगा मासिक वेतन

DSPMU रांची के प्लेसमेंट अभियान में 11 छात्रों का चयन, ADEGO कंपनी में नौकरी, 18 से 21 हजार वेतन, शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

University Placement : DSPMU के प्लेसमेंट अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ADEGO Communication Private Limited ने Working Plan Forest Inventory (National Working Plan Code 2023) परियोजना के तहत ‘टीम लीडर’ और ‘फील्ड एग्जीक्यूटिव’ पदों के लिए 11 छात्रों का चयन किया है।

चयनित विद्यार्थियों में हर्ष कुमार, रितेश उरांव, किरण होरो, सविता एक्का, उमेश पासी, मानसी मिश्रा, प्रतीक माकन एक्का, दीपांजलि बरला, शशम मिंज, सूरज वर्मा और प्रियंशु कुमार राय शामिल हैं। वहीं, जीवविज्ञान विभाग से मालविका नेला टोप्पो, दीपांजलि लकड़ा और मुमुन मित्रा का भी चयन हुआ है।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही समूह बीमा, आवास, भोजन और सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह पूरी चयन प्रक्रिया कंपनी के हेडिंग रोकेश कुमार सिंह और उनकी टीम द्वारा संपन्न कराई गई। प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में बॉटनी विभाग की डॉ. शान्तिली लाल और डॉ. गीतांजलि सिंह, प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. विनय भारती (पीओएस-इन-चार्ज), डॉ. राहुल सिंह और डॉ. सुमित (प्लेसमेंट ऑफिसर) की अहम भूमिका रही।

कुलपति प्रो. राजीव महोत्रा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की सामूहिक शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि दक्ष और उत्तरदायी नागरिक बनना चाहिए।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. बंजन वासुदेव हिदेवी ने भी सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस तरह के प्लेसमेंट अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।