सिजुआ में युवाओं की बैठक, भू-धंसान समेत क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : कतरास और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को सिझुआ नया मोड़ में छात्र नेता लालचंद मंडल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के क्षेत्र के युवा शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए लालचंद मंडल ने कहा कि आज कतरास तथा आसपास का क्षेत्र भू-धंसान जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। भू-धंसान के कारण लोगों के घर उजड़ रहे हैं और लोग पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं, क्षेत्र में धूल और डस्ट की समस्या के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को आउटसोर्सिंग कंपनियों में रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण यहां के युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके अलावा लोगों को पीने योग्य स्वच्छ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। लालचंद मंडल ने कहा कि अगर क्षेत्र के युवा आगे आकर इन समस्याओं को लेकर आवाज नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को साथ आकर क्षेत्र की इन समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष उजागर करना होगा, ताकि जल्द से जल्द इनके समाधान का रास्ता निकल सके।
मौके पर राजू दास, वीरू दास, कुणाल सिंह, विनीत कुमार, विकास सिंह, मिथुन दास, विवेक कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य युवा उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।