मजदूर दिवस पर श्रमिकों का सम्मान, डालसा प्रतिनिधि रंजना गिरि ने अधिकारों की लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा

मजदूर दिवस पर खलारी में श्रमिक सम्मान समारोह, रंजना गिरि ने अधिकारों की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया, बाल मजदूरी रोकने और एकजुटता का संदेश दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Labour Day 2026: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खलारी क्षेत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के तत्वावधान में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप यादव ने की।

इस मौके पर पार्टी की प्रदेश महिला महासचिव सह डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) प्रतिनिधि रंजना गिरि ने महिला एवं पुरुष मजदूरों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

रंजना गिरि ने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों के संघर्ष, समर्पण और अधिकारों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद ही मजदूरों को उनके अधिकार मिले हैं, लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में उनका शोषण जारी है।

उन्होंने श्रमिकों से एकजुट होकर अपने हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। साथ ही उन्होंने बाल मजदूरी पर रोक लगाने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में दिनेश मिस्त्री, श्रवण महतो, मिथुन प्रजापति, विनोद मुंडा, मनु प्रजापति, हरि मुंडा, शनि उरांव, तारा कुमारी, सुखदेव, टनटन देवी, उमा देवी, सुखमनी देवी, प्रदीप भुइयां, सोनू लोहरा, रामचंद्र मुंडा, संतोष सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।