पुणे का नसरापुर कांड: 4 साल की बच्ची से रेप‑हत्या, बछड़ा दिखाने के बहाने गौशाला में ले जाकर की दरिंदगी

पुणे नसरापुर में 4 वर्षीय बच्ची के साथ जघन्य अपराध और हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश, लोग सख्त कार्रवाई और फास्टट्रैक अदालत की मांग कर रहे हैं

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pune Crime News : पुणे जिले के भोर तालुका स्थित नसरापुर गांव में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की दरिंदगी ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। आरोपी भीमराव कांबले (65) ने सबसे पहले बच्ची को मिठाई‑नमकीन देकर बहलाया, फिर गौशाला में गाय के नवजात बछड़े को दिखाने के बहाने उसे वहां ले गया।

गौशाले में ले जाकर उसने बच्ची के साथ रेप किया और फिर पत्थर से उसका सिर तोड़कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को गोबर के नीचे छिपा दिया।

घटना के समय बच्ची अपनी नानी के घर नसरापुर में छुट्टियां बिता रही थी। शाम को जब वह घर पर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद पास की गौशाला में उसका शव गोबर के ढेर के नीचे से बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भीमराव बच्ची का हाथ पकड़कर उसे गौशाले की ओर ले जाता दिखाई पड़ता है, जिस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।

घटना के बाद नसरापुर और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रदर्शन, बंद और जनसभाओं के जरिए आरोपी को सख्त से सख्त सजा, जिसमें फांसी की मांग भी शामिल है, की मांग की है। पुणे पुलिस और राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज़ी से जांच और फास्ट‑ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की व्यवस्था की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।