राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने मानसून की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कोहिमा में मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए बाढ़, भूस्खलन और आपात प्रबंधन को लेकर विभागों को सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कोहिमा में मानसून की तैयारियों को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने मानसून को लेकर बाढ़, भूस्खलन एवं असमान वर्षा जैसी संभावित चुनौतियों से निपटने हेतु विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

इसके साथ ही सड़क निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा हुई। सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने, निरंतर सतर्कता बनाए रखने एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मानसून के दौरान जनजीवन पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.