
झारखंड : आज 4 मई को 5 राज्यों में चुनाव का निर्णायक दिन है। बस कुछ घंटों में नतीजे साफ हो जाएंगे। बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़ता पर झारखँड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
“अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”
चंपाई सोरन ने कहा- किसी जमाने में अरब सागर के तट पर अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था – “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” आज पश्चिम में अरब सागर से लेकर पूर्व में गंगा सागर तक, भाजपा का एकछत्र राज है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल अब विकास एवं सुशासन की राह पर चलेगा
सुशासन के मुद्दे पर केंद्र में तीन बार एवं अधिकतर राज्यों में सरकार बना चुकी भाजपा को मिल रहा यह जन-समर्थन अभूतपूर्व है। बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं तुष्टिकरण के बल पर सत्ता हासिल करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल अब विकास एवं सुशासन की राह पर चलेगा। पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु समेत पूरे देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय भाजपा ! विजय भाजपा !!

