गुजरात : विश्व झील दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने अमरेली, गुजरात में हरिकृष्ण ग्रुप और ढोलकिया फाउंडेशन की ओर से निर्मित ‘गुजरात गौरव सरोवर’ का लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 एकड़ में फैला और 40 करोड़ लीटर जल भंडारण की क्षमता वाला यह विशाल सरोवर क्षेत्र में कृषि एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, यह जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में भी अहम सिद्ध होगा।


