“सॉरी पापा, हम खुद को संभाल नहीं सके” लिखकर सीयूजे के छात्र ने की आत्महत्या, बिहार का रहने वाला था साकेत

रांची में सीयूजे छात्र की आत्महत्या से सनसनी, सुसाइड नोट में दर्द बयां, प्रेम प्रसंग की आशंका, पुलिस जांच जारी, परिवार सदमे में, पूरे मामले ने लोगों को झकझोर दिया।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीयूजे यानी कि झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था। वह कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, साकेत रातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टिल्टा हनुमान नगर में किराए के मकान में रहता था। सोमवार को उसके कमरे से उसका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक ने अपने निजी जीवन से जुड़ी व्यक्तिगत समस्याओं का ज़िक्र किया था। छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी पापा, हम खुद को संभाल नहीं सके। लाइफ बहुत ज्यादा बोझ लगने लगा। हर एक सेकंड घुट-घुट कर जी रहे थे। इसके अलावा छात्र ने सुसाइड नोट में एक युवती के नाम का भी जिक्र करते हुए अपने पिता से कहा है कि उसे कुछ नहीं होने दीजिएगा। छात्र के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रेम-प्रसंग के एंगल से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस घटना की पुष्टि की है। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि साकेत एक होनहार छात्र था, और किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पहले से कोई संकेत मिला होता, तो उसे काउंसलिंग के माध्यम से सहायता प्रदान की जा सकती थी। मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे फिलहाल रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए पूरी घटना की गहन जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।