BREAKING: रांची के रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर

रांची रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक परिवार घायल हो गया और दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है भी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है, जहां रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक और कार को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।