धनबाद में स्कूल बसों की सघन जांच, 10 वाहनों पर जुर्माना

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से डीएवी स्कूलों के वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुसुंडा, लोदना और टाटा डीएवी जामाडोबा क्षेत्र में कुल 10 वाहनों में आवश्यक कागजात की कमी पाई गई।

प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए डीएवी स्कूल के 6 वाहनों पर 51,400 रुपये तथा टाटा डीएवी के 4 वाहनों पर 52,900 रुपये का जुर्माना लगाया।

यह कार्रवाई डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।