
बिहार : बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज है। कल यानी 7 मई को मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार में अब मंत्रिमंडल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या निशांत कुमार भी मंत्री बनने वाले हैं।
पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार मंत्री बनें, लेकिन अंतिम फैसला खुद निशांत को लेना है
हालांकि निशांत को मंत्री बनाए जाने को लेकर जेडीयू की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार मंत्री बनें, लेकिन अंतिम फैसला खुद निशांत को लेना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल निशांत की प्राथमिकता पहले बिहार में अपनी राजनीतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करना है।
कौन-कौन होंगे कैबिनेट में शामिल
सम्राट कैबिनेट को लेकर नामों की चर्चा चल रही है। कल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा लेकिन अब तक नामों को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है। कौन-कौन मंत्री होंगे इसे लेकर मंथन चल रहा है। इसी बीच चर्चा तेज है कि निशांत कुमार भी सम्राट कैबिन्ट में मीं हो सकते हैं । हालांकि अब निशांत मंत्री होंगे या नहीं ये कल ही पता चलेगा।

