नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और उसकी सत्ता स्थायी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के कदमों से उसकी बढ़ती असुरक्षा झलक रही है तथा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान लोगों का सत्ता के प्रति डर कम हो रहा है।



