देश में हमारे 664 विधायक, जिनमें 78 प्रतिशत हिंदू और 12 प्रतिशत मुस्लिम: कांग्रेस

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दुष्प्रचार फैलाने तथा वोटों को धार्मिक रंग में रंगने का आरोप लगाया और कहा कि देश में उसके 664 विधायक हैं जिनमें लगभग 78 प्रतिशत हिंदू तथा 12 प्रतिशत मुसलमान हैं।
पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब सोशल मीडिया मंचों पर भाजपा के कई समर्थकों ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में कांग्रेस से कई मुस्लिम उम्मीदवारों के निर्वाचित होने का हवाला देते हुए दावा किया है कि अब कांग्रेस ‘‘नई मुस्लिम लीग’’ है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।