
नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईंधन और मालभाड़ा खर्च में बढ़ोतरी के साथ-साथ प्लास्टिक के ‘पैकेजिंग बैग’ की कीमतों में वृद्धि सीमेंट विनिर्माता अल्ट्राटेक के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। हालांकि तब भी आदित्य बिड़ला समूह की इस कंपनी ने 2026-27 में दो अंकों की मात्रा वृद्धि का लक्ष्य रखा है।
कंपनी प्रबंधन ने हाल ही में आय का विवरण देते हुए जानकारी दी कि पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी अस्थिरता के कारण ‘बैग’ लागत बढ़ी है। वहीं मार्च में रुपये में गिरावट से विनिमय हानि का असर भी अतिरिक्त दबाव के रूप में सामने आया।

