
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक जुलाई से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि उसके सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है।

