हजारीबाग में 119 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 51 मनचलों को पकड़ा

हजारीबाग पुलिस ने एसपी अमन कुमार के निर्देश पर विशेष रात अभियान चलाकर 51 मनचले युवकों को पकड़ा। जिलेभर में 119 ठिकानों पर छापेमारी कर सख्त चेतावनी दी गई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में अड्डेबाजी और मनचले युवकों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बीती देर रात विशेष अभियान चलाया। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान 51 मनचले युवकों को पकड़कर थाना लाया गया। बाद में सभी को पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 6 और 7 मई की रात जिले के सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के लिए कुल 39 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 176 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

जिलेभर में चला सघन जांच अभियान

पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उन जगहों को चिन्हित किया, जहां अक्सर युवकों की भीड़ लगने और लोगों को परेशान करने की शिकायत मिलती थी। अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 119 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कई जगहों पर पुलिस ने युवकों से पूछताछ भी की। कार्रवाई के दौरान 51 ऐसे युवकों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करते और राहगीरों को परेशान करते पाए गए। सभी को थाना लाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसपी अमन कुमार ने साफ किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके इलाके में कहीं अड्डेबाजी होती है या मनचले युवकों की वजह से परेशानी हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.