रात्रि पाठशाला के जरिये शिक्षा की अलख जगानेवाले डॉ अरुण उरांव को आरबीएल बैंक ने किया सम्मानित

रात्रि पाठशालाओं के माध्यम से 7000 से अधिक वंचित बच्चों को शिक्षा की रोशनी देने वाले डॉ अरुण उरांव को आरबीएल बैंक ने सम्मानित किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ग्रामीण क्षेत्रों में, रात्रि पाठशाला के जरिये गरीब एवं वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आरबीएल बैंक ने बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण उरांव को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ अरुण उरांव ने कहा कि यह सम्मान मुझे और मेरे सहयोगी शिक्षकों को प्रेरित और उत्साहित करेगा। पंजाब कैडर के पूर्व आइपीएस अधिकारी तथा झारखंडी माटी के लाल डॉ अरुण उरांव शिक्षा के जरिये वंचित तबके के 7000 बच्चों के जीवन में शिक्षा की उजास भर रहे हैं। राज्य के तीन जिलों रांची, लोहरदगा और गुमला में रात्रि पाठशालाओं के जरिये उन्हें शिक्षा देने का काम हो रहा है। मांडर के उचरी गांव से शुरू हुई बाबा कार्तिक उरांव रात्रि पाठशाला का यह सफर अब 141 रात्रि पाठशालाओं तक जा पहुंचा है और इसके जरिये 7000 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 350 से अधिक शिक्षक इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें नये जमाने की जरूरतों के अनुरूप बहुमुखी शिक्षा देने में जुटे हुए हैं।

Share This Article