खरड़ के फ्लैट में 24 घंटे बाद भी जांच जारी, घर से फेंकी गई थीं नकदी की गड्डियां

मोहाली के खरड़ में ईडी की छापेमारी के दौरान फ्लैट से नोटों की गड्डियां फेंके जाने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई रियल एस्टेट और सीएलयू धोखाधड़ी मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने पंजाब के दो रियल एस्टेट समूहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ट्राई सिटी के अंतर्गत आने वाले मोहाली के खरड़ स्थित एक फ्लैट में गुरुवार को शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रही। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकारी फ्लैट के भीतर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल में जुटे हैं।
जांच के दौरान खरड़ में उस समय नाटकीय स्थिति बन गई, जब छापेमारी वाले फ्लैट से नोटों की गड्डियां नीचे फेंकी गईं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई धोखाधड़ी से ‘चेंज ऑफ लैंड यूज’ यानी सीएलयू की मंजूरी हासिल करने और जमीन मालिकों व घर खरीदारों के साथ की गई धोखाधड़ी से जुड़ी है। जांच टीम ने इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

खरड़ की इस हाउसिंग सोसाइटी में सीआरपीएफ के जवानों ने घेराबंदी कर रखी है। सुरक्षा के लिहाज से किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। शुक्रवार को भी ईडी के अधिकारी बारी-बारी से ब्रेक लेकर अपनी जांच को आगे बढ़ाते रहे। गुरुवार को जांच के बीच ही एक अधिकारी द्वारा परिवार के बच्चों को स्कूल तक सुरक्षित पहुंचाया गया था। खबर लिखे जाने तक छापेमारी की प्रक्रिया जारी थी और विभाग की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।