जुस्को महाप्रबंधक से मिले सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सीवरेज के गंदे पानी पर तुरंत रोक लगाने की मांग

जमशेदपुर के सोनारी में भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों ने मुकुल मिश्रा से तुरंत समाधान की मांग की है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सोनारी के वेस्ट ले-आउट, रोड नंबर 9 में भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने सीवरेज का पानी बहने की सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को स्थानीय लोगों ने दी। लोगों ने श्री मिश्रा को बताया कि सीवरेज का यह पानी बीते कई दिनों से सड़कों पर बह रहा है। यह सीवरेज लाइन टाटा स्टील ने बनाई है, लेकिन यह लीकेज का शिकार होकर रह गई है। लोगों ने श्री मिश्रा से आग्रह किया कि वो इस समस्या से निजात दिलाएं ताकि बच्चे जो स्कूल से आते-जाते हैं, वो सकुशल घर पहुंच सकें। लोगों ने मुकुल मिश्रा से कहा कि सीवरेज का गंदा पानी बहने से लोग खासे प्रभावित हैं। सुबह-शाम जॉगर्स पार्क में भ्रमण करने वाले लोग, क्षेत्र की महिलाएं-पुरुष-बच्चे आदि इससे प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से आग्रह किया कि वो इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण करवाएं ताकि क्षेत्र की जनता को कोई तकलीफ न हो। इस संबंध में मुकुल  मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक आरके सिंह को फोटो और वीडियो भेजा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।