धनबाद के पत्रकार डॉ मोहन गोप को चौथी बार मिली मीडिया फेलोशिप

धनबाद के पत्रकार डॉ मोहन कुमार गोप को 2026 की प्रतिष्ठित रिच लिली मीडिया फेलोशिप के लिए चुना गया है। उन्हें पहले भी तीन बार यह सम्मान मिल चुका है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : पत्रकार डॉ मोहन कुमार गोप को वर्ष 2026 के लिए देश की प्रतिष्ठित रिच लिली मीडिया फेलोशिप के लिए चयनित किया गया है। प्रत्येक वर्ष देश के सैकड़ों पत्रकार इस फेलोशिप के लिए आवेदन करते हैं। इसमें से 14 पत्रकारों को मीडिया फेलोशिप के लिए चुना जाता है। इससे पहले मोहन को 3 बार मीडिया फेलोशिप मिल चुकी हैं। वर्ष 2015 में टीबी की रिपोर्टिंग पर रिच लिली मीडिया फेलोशिप दिया गया। 2019-20 में मानसिक स्वास्थ्य पर मीडिया फेलोशिप दिया गया। 2023 में मधुमेह और सोसाइटी पर फेलोशिप दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2014 और 2015 में यूनिसेफ, यूनाइटेड वे, राइटर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मीडिया अवार्ड दिए गए हैं। मोहन धनबाद प्रेस क्लब के सचिव भी हैं। मोहन की विशिष्ट उपलब्धि पर पत्रकारों ने बधाई दी है। फेलोशिप की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।