झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, JSSC ने निकाली 615 पदों पर भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के तहत 615 पदों पर भर्ती की घोषणा की। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों  के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाएंगे। बता दें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत 615 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में नियमित रिक्तियों के साथ बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है। कुल 615 पदों में 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद शामिल हैं।

1 जून से शुरु होंगे ऑनलाइन आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप 1 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी  प्रक्रिया एक जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है।

जेएसएससी इन पदों पर लेगा नियुक्ति-

सहायक कीट वैज्ञानिक : 2 पद

सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी : 4 पद

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक : 42 पद

ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक और अन्वेषक : 228 पद

डेयरी तकनीकी पदाधिकारी : 72 पद

मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक : 78 पद

ऑडिटर : 145 पद

जूनियर वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि परीक्षण : 6 पद

प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी) : 17 पद

प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) : 17 पद

बैकलॉग पद : 4

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.