
Jharkhand Liquor Scam : रांची में चर्चित शराब घोटाला मामले में नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के अकाउंटेंट राजीव झा को बड़ी कानूनी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है।
इस मामले की जांच कर रही एसीबी ने अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार, निर्धारित 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल भी मिल चुकी है।
मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत कई एजेंसियों से जुड़े लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मैनपावर सप्लाई, होलोग्राम निर्माण और शराब आपूर्ति से संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अलावा विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह का नाम भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में कार्रवाई की शुरुआत 20 मई 2025 को की थी। तब से लेकर अब तक जांच लगातार जारी है और एजेंसी पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

