रांची के निजी स्कूलों के लिए जरूरी सूचना, RTE मुद्दों पर DC ने बुलाई अहम बैठक

रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने RTE मुद्दों पर निजी स्कूलों की अहम बैठक बुलाई, 9 मई को आर्यभट्ट सभागार में सभी स्कूल प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Manjunath Bhajantari : रांची जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों और अधिकृत प्रतिनिधियों के लिए जिला प्रशासन ने अहम सूचना जारी की है। ‘शिक्षा का अधिकार’ (RTE) अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए 9 मई को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे रांची विश्वविद्यालय स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित की जाएगी।

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले के सभी CBSE, ICSE, JAC और अन्य बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्राचार्यों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक से पहले सुबह 11 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

बताया गया है कि बैठक में RTE अधिनियम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी निजी स्कूलों से समय पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।