CM चुने जाते ही सुवेंदु अधिकारी का बड़ा संदेश, बोले- बंगाल में अब ‘भय’ नहीं, ‘भरोसे’ का दौर

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- बंगाल में अब भय नहीं भरोसे का दौर, भाजपा सरकार जनता से किए सभी वादे करेगी पूरे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Legislature Party : सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल में डर का माहौल खत्म हो चुका है और राज्य ‘भरोसे’ की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

कोलकाता में पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और केंद्र सरकार के सहयोग से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भरोसा आएगा, अब बंगाल उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही उनके पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी 9 मई को रवींद्र जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी ने इसे बंगाल की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत बताया है।

2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी की जीत को इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।