पंजाब की धरती पर नफ़रत और विभाजन की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जायेगा : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत और विभाजन की राजनीति पंजाब की धरती पर कभी स्वीकार नहीं की जाएगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जब से बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है, तब से वहां लगातार तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। यही भाजपा की राजनीति का तरीका बन चुका है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिए कि नफ़रत और विभाजन की राजनीति शायद कुछ राज्यों में काम कर जाए, लेकिन पंजाब की धरती पर ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि भगवंत मान शुकराना यात्रा पर निकले हैं और पंजाब में जगह-जगह फूलों से उनका स्वागत किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।