
कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। यहां वे दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 11:10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, अमित शाह सीधे दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार गठन की प्रक्रिया और विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आए हैं। वे न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें नवनिर्वाचित 207 विधायकों के भाग लेने की उम्मीद है।

