
कोहिमा: नगालैंड के शीर्ष पांच प्रतिशत परिवारों को कुल आय का करीब 21 प्रतिशत और निचले 50 प्रतिशत परिवारों को कुल आय का केवल करीब 18 प्रतिशत हिस्सा मिलता है। यह जानकारी एक सरकारी रिपोर्ट में दी गई है। मुख्य सचिव सेंटियांगेर इमचेन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी ‘नगालैंड में आय असमानता पर रिपोर्ट’ के अनुसार, राज्य के शीर्ष पांच प्रतिशत परिवारों की औसत मासिक आय 71,028 रुपये है जबकि निचले 50 प्रतिशत परिवारों की औसत मासिक आय केवल 1,639 रुपये है।

