रांची के पंडरा क्षेत्र में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बहू से पुलिस कर रही पूछताछ

रांची के पंडरा स्थित विद्यानगर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस बहू से पूछताछ कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Elderly Death Case : रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी दहशत में हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तकिए से मुंह दबाकर हत्या किए जाने की संभावना पर पुलिस जांच कर रही है। मामले में मृतक की बहू पर संदेह जताया गया है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए बहू को हिरासत में लिया है और उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।