गिरिडीह में जंगली हाथी का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला, परिजनों को तत्काल राहत

गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वन विभाग ने परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान की है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के गिरिडीह जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगराकला गांव के समीप वन क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बंगराकला गांव निवासी राजिया देवी (50) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिरनी थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हाथी के हमले में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, वन विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये का चेक सौंपा गया है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।