जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद किए जाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे विद्यार्थी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ सोमवार को छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर से विरोध रैली निकाली। रैली मानगो चौक पहुंची, जहां छात्रों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया गया।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि वर्कर्स कॉलेज में वर्षों से कला और विज्ञान की पढ़ाई होती रही है, लेकिन अब दोनों संकाय हटाने का फैसला हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों में दाखिला लेने में सक्षम नहीं हैं। खासकर छात्राओं को दूसरे कॉलेजों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे कई की पढ़ाई बीच में छूट सकती है। रैली से पहले कॉलेज परिसर में भी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।। हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों ने वर्कर्स कॉलेज में कला एवं विज्ञान संकाय की पढ़ाई फिर से शुरू कराने की मांग उठाई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।