स्वर्ण पदक जीतने भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम को आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने दी बधाई, कहा – तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए गौरव और हर्ष का विषय

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो नेचीन के शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2026 (स्टेज-2) में भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। सुदेश ने कहा कि प्रतियोगिता में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटी दीपिका कुमारी सहित अंकिता भकत एवं कुमकुम मोहद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को रोमांचक शूट-ऑफ में 28-26 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।यह उपलब्धि देश की बेटियों के अदम्य साहस, अनुशासन, समर्पण और प्रतिभा का प्रतीक है। सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।