
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके द्वारा सुझाए गए मितव्ययता उपायों पर सवाल करते हुए कहा कि उन्हें देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जनता को बताना चाहिए।
केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश ने अतीत में युद्धों सहित कई संकटों का सामना किया है, लेकिन मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने सात सबसे कड़े कदमों की घोषणा नहीं की और जनता से उनका पालन करने का अनुरोध नहीं किया।

