उत्तराखंड का लोकभवन परिसर प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण : नंदकिशोर यादव

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने देहरादून लोकभवन का दौरा कर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की, परिसर को संस्कृति, प्रकृति और आध्यात्मिकता का प्रेरणादायी संगम बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उत्तराखंड के लोकभवन का नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किया भ्रमण

नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड के लोकभवन का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और प्राकृतिक चेतना के अद्भुत संगम देहरादून स्थित लोक भवन परिसर में अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही नक्षत्र वन, योगा सेंटर, राजा भगीरथ गार्डन , गौशाला एवं वॉइंजाई गार्डन का निरीक्षण कर लोक भवन परिसर में विकसित हो रही सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्री यादव ने कहा कि यह परिसर भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के समन्वय का प्रेरणादायी उदाहरण है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।