
प. बंगाल: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में 6 अहम फैसले लिए गए। सीएम शुभेंदु अधिकरी ने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का काम काबिले तारीफ रहा है।
BSF को जमीन आवंटन
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बैठक में बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमावर्ती इलाकों में जनसांख्यिकीय बदलाव को ध्यान में रखते हुए BSF को बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आयुष्मान भारत लागू
बीजेपी ने बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि सत्ता में आने पर राज्य में आयुष्मान भारत स्कीम को लागू किया जाएगा। अब ये वादा पूरा होने जा रहा है।
नौकरशाहों की केंद्रीय ट्रेनिंग और BNS लागू
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि पिछली CM ममता बनर्जी द्वारा रोकी गई नौकरशाहों की केंद्रीय ट्रेनिंग और तैनाती को मंजूरी दे दी गई है।
2015 से बंद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि सरकार ने माना कि 2015 से राज्य में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई. CM ने वादे के मुताबिक नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का ऐलान किया। कैबिनेट बैठक के बाद CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये फैसले “नए बंगाल” की दिशा तय करेंगे। विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

