दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 11.47 करोड़ के पार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 11.47 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि 25.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 114,794,551 और 2,547,493 है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 28,717,629 मामलों और 516,476 मौतों के साथ सबसे अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

वहीं, कोरोना के 11,124,527 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना के 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (10,646,926), रूस (4,220,291), ब्रिटेन (4,200,700), फ्रांस (3,843,241), स्पेन (3,209,048), इटली (2,955,434), तुर्की (2,723,316), जर्मनी (2,462,061), कोलंबिया (2,259,599), अर्जेंटीना (2,118,676), मेक्सिको (2,089,281), पोलैंड (1,719,708), ईरान (1,648,174), दक्षिण अफ्रीका (1,514,815), यूक्रेन(1,405,394), इंडोनेशिया (1,347,026), पेरू (1,332,939), चेक रिपब्लिक (1,252,242) और नीदरलैंड्स (1,111,364) हैं।

वर्तमान में ब्राजील कोरोना के कारण 257,361 मौतों के साथ मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद तीसरे स्थान पर मेक्सिको (186,152) और चौथे पर भारत (157,248) है।

इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश ब्रिटेन (123,530), इटली (98,288), फ्रांस (87,373), रूस (85,458), जर्मनी (70,698), स्पेन (69,879), ईरान (60,267), कोलंबिया (59,972), अर्जेंटीना (52,192) और दक्षिण अफ्रीका (50,271) हैं।

Share This Article