दिल्ली हुई फिर शर्मसार: स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच जारी है रहे

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली में एक स्लीपर बस के अंदर चालक और परिचालक ने एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 12 मई को हुई इस घटना के संबंध में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सूत्र ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दो पुरुषों ने बस के अंदर उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना सोमवार रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में घटी। पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली पीड़िता मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

11 मई को क्या हुआ था?

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, 11 मई की रात को महिला काम के बाद घर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप पर एक स्लीपर बस आकर रुकी। महिला ने कथित तौर पर बस के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति से समय पूछा। जिसके बाद शख्स ने महिला को जबरन बस के अंदर बैठ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिर बस को नांगलोई की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, महिला विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।