मिजोरम के लॉन्गतलाई में अवैध सीमा पार व्यापार के खिलाफ सतर्कता बढ़ाने का आह्वान

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आइजोल : मिजोरम के लॉन्गतलाई जिला प्रशासन ने म्यांमा से सटी सीमा पर अवैध व्यापार के खिलाफ कड़ी सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपायुक्त डॉनी लालरुआतसांगा ने हाल ही में एक बैठक में अधिकारियों को भारत-म्यांमा सीमा से परिवहन किये जा रहे सामान की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने वाहनों के अवैध व्यापार के खिलाफ भी कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला प्रशासन, राज्य पुलिस, असम राइफल्स और लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के अधिकारियों के साथ-साथ सेंट्रल यंग लाई एसोसिएशन (सीवाईएलए) के प्रतिनिधियों की इस बैठक में खबरों की समीक्षा की गई और संयुक्त रूप से प्रवर्तन की प्रक्रिया को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने कानूनों और नियमों का कड़ाई से अनुपालन पर जोर दिया है और सीमावर्ती जिले के लोगों के हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिक समाज संगठनों के साथ निरंतर सहयोग का आह्वान किया है। मिजोरम के छह जिले – लॉन्गतलाई, सियाहा, सैतुअल, सेरछिप, ख्वाजॉल और हनथियाल – म्यांमा के चिन राज्य के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।