एनडीआरएफ ने अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है : अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने गाजियाबाद में एनडीआरएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और आपदा के समय बल के साहस, समर्पण व लाखों लोगों की जान बचाने के योगदान की सराहना की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गृहमंत्री ने एनडीआरएफ की 8वीं वाहिनी परिसर में बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की 8वीं वाहिनी परिसर में बल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा हो या कोई भीषण हादसा, एनडीआरएफ की एक झलक ही देशवासियों के मन में सुरक्षा और भरोसे का भाव भर देती है। इस बल ने अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान बचाई है और 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। इन जांबाज जवानों का साहस और समर्पण सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।