
दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जंग का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरु हो गई है। पीएम ने भी लोगों से वर्क फ्रॉम होम की अपील की है। अब दिल्ली में भी सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम शुरु करने का निर्णय लिया है।
प्राइवेट ऑफिस में भी होगा लागू
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- प्रधानमंत्री जी ने जो अपील की है उसको देखते हुए एकनॉमी स्थिरता बनाये रखने के लिए हमने एक प्लान तैयार किया है जो आपके सामने रख रहे है। दिल्ली में दो दिन हर हफ़्ते सरकारी दफ्तरों में वर्क फॉर होम रहेगा। यही नियम हम कोशिश करेंगे की ये नियम निजी दफ्तरों में भी लागू हो ।
सरकारी अफ़सर और मंत्री के काफ़िले में कमी की गई है
बता दें अधिकारियों को जो पेट्रोल दिया जाता था उसमे बीस फ़ीसदी की कटौती की गई है। जिन्हें 200 और 250 लीटर पेट्रोल डीजल प्रति माह दिया जाता था उसमे ये कटौती होगी ।

