बंगाल के सरकारी दफ्तरों में समय पालन पर सख्ती, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आदेश

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी दफ्तरों के समय में सख्ती की है। अब कर्मचारियों को तय समय पर ऑफिस आना और समय से पहले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी कार्यालयों में समय पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अब सभी सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10:15 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि शाम 5:15 बजे से पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से सरकारी दफ्तरों में देर से आने और समय से पहले निकलने की शिकायतें मिल रही थीं। नई सरकार ने कार्य संस्कृति सुधारने के उद्देश्य से यह सख्ती लागू की है। बुधवार को कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को समय से पहले पहुंचते देखा गया। कई सरकारी कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे कामकाज में अनुशासन आएगा और आम लोगों को बेहतर सेवा मिल सकेगी। कुछ कर्मचारियों ने इसे “जरूरी बदलाव” बताया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।