रांची में निजी अस्पतालों के साथ DC की बैठक, शव नहीं रोकने और पारदर्शिता पर सख्त निर्देश

रांची में डीसी की निजी अस्पतालों के साथ बैठक में शव रोकने पर रोक, आयुष्मान योजना में पारदर्शिता, फायर सेफ्टी और मरीजों के अधिकारों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DC Manjunath Bhajantri : रांची जिले के निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई अहम निर्देश जारी किए।

बैठक में डीसी ने स्पष्ट कहा कि इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु होने पर किसी भी स्थिति में शव को रोका नहीं जाए, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मामले में। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिल या भुगतान के कारण परिजनों को शव देने में देरी न की जाए।

इसके अलावा बैठक में आयुष्मान भारत योजना, फायर सेफ्टी, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और अस्पतालों में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डीसी ने सभी निजी अस्पतालों को आयुष्मान पोर्टल पर नियमित डिजिटल अपडेट करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान योजना के निर्धारित रेट से अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इलाज और खर्च से जुड़ी स्पष्ट जानकारी देना अनिवार्य होगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।